पटना, बक्सर, नालंदा समेत 38 जिलों में हर बालिका को 54000 देगी सरकार

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, बक्सर, नालंदा समेत 38 जिलों में हर बालिका को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 54000 रुपये की राशि दी जाएगी। इसको लेकर समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार नीतीश सरकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बिहार में पैदा होने वाली प्रत्येक बालिका पर उसके जन्म से लेकर स्नातक पूरा करने तक 54,100 रुपये खर्च करती हैं। इसका लाभ लेने के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन के लिए योग्यता : आवेदक बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए। वहीं इस योजना का लाभ एक परिवार की दो बेटियों को ही दिया जायेगा। आवेदन करने वाले के पास आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज़ फोटो होनी चाहिए। 

कब-कब मिलेगा पैसा।

बच्ची के जन्म के समय माता-पिता या अभिभावकों को 2,000 रुपये दी जाती हैं। 

बच्ची के एक साल पूरा होने पर आधार पंजीकरण के बाद 1,000 रुपये दी जाती हैं। 

बच्ची के 2 साल की उम्र में जब उसके सभी टीके पूरे हो जाएंगे तो 2,000 रुपये मिलेंगे।

स्कूल जाने के दौरान अलग-अलग चरणों में बच्ची को स्कूल यूनिफॉर्म के लिए पैसा मिलेगा। 

बारहवीं कक्षा पास करने वाली अविवाहित लड़कियों को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 

स्नातक की पढ़ाई पूरी करने पर लड़कियों को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment