पटना सहित बिहार के 38 जिलों में कोल्ड डे, हार्टअटैक का खतरा

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले दो दिनों तक पटना सहित बिहार के 38 जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर पश्चिम की तरफ से छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाओं की वजह से पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। 

आपको बता दें की हवा का दबाव सामान्य से ऊंचे स्तर पर बने रहने से हार्टअटैक और ब्रेन हेमरेज की समस्या हो सकती है। इसलिए लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। खास कर बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया हैं। 

वहीं डॉक्टरों ने दिल, शुगर. ब्रेन, टीवी आदि बीमारी से पीड़ित लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई हैं। क्यों की बिहार में अगले दो दिनों तक शीतलहरी चलेगी और लोगों को कनकनी के साथ साथ ठिठुरन का भी सामना करना पड़ेगा।

0 comments:

Post a Comment