लखनऊ : यूपी में 6 बड़ी कंपनियां 17 हजार करोड़ का करेगी निवेश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में 6 बड़ी कंपनियां 17 हजार करोड़ का निवेश करने जा रही हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा इन कंपनियों से एमओयू साइन किया गया हैं।

खबर के अनुसार फरवरी महीने में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए यूपी सरकार ने जर्मनी, बेल्जियम और स्वीडन में अपनी टीम भेजी थी। इससे 19 बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने यूपी में 176740 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव दिया था। 

बता दें की इनमे से 6 कंपनियों ने सरकार से 17 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए हैं। सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से उत्तर प्रदेश के विकास में तेजी आएगी। साथ ही साथ यहां रोजगार के भी अवसर उत्पन होंगे। इससे प्रदेश में करीब 21 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। 

यूपी में 6 बड़ी कंपनियां 17 हजार करोड़ का करेगी निवेश? 

बेल्जियम के जेमिनी कॉरपोरेशन दो सौ करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। 

बेल्जियम के ब्रूसेल्स की कंपनी एग्रीस्टो मासा तीन सौ करोड़ का निवेश करेगी।

स्वीडन के स्टॉकहोम की कंपनी सेरनेका इंटरनेशनल ग्रुप दस हजार करोड़ का निवेश करेगी।

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट की ऑटोमोबाइल एंसिलरी मेंमदरसन कंपनी 500 करोड़ का निवेश करेगी। 

बोसॉन एनर्जी एस, फिल्म सिटी में दस हजार करोड़ अक्षय ऊर्जा में एक हजार करोड़ का निवेश करेगी।

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट की कंपनी सैमसन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में प्रदेश में दो हजार करोड़ का निवेश करेगी।

0 comments:

Post a Comment