यूपी के लखनऊ, मेरठ, आगरा, बस्ती समेत 75 जिलों में मिलेगा फ्री राशन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, मेरठ, आगरा, बस्ती समेत 75 जिलों में 16 जनवरी तक फ्री राशन का वितरण किया जायेगा। इसको लेकर निर्देश जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार गुरुवार को खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने जानकारी देते हुए बताया हैं की प्रदेश के सभी जिलों में 16 जनवरी तक फ्री राशन का वितरण किया जायेगा। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को नवंबर 2022 का राशन वितरण किया जायेगा। 

आपको बता दें की प्रदेश के सभी जिलों में अंत्योदय कार्यधारकों को 14 किलो गेंहू और 21 किलो चावल दिया जायेगा। जबकि पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को दो किलो गेंहू और तीन किलो चावल दिया जायेगा। इसको लेकर आदेश जारी किया गया हैं। 

दरअसल केंद्र सरकार के द्वारा फ्री राशन की सुविधा को एक साल तक के लिए बढ़ा दिया गया हैं। खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने बताया हैं की सभी अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को दिसंबर 2023 तक फ्री राशन का लाभ मिलता रहेगा।

0 comments:

Post a Comment