खबर के अनुसार बिहार में 2468 करोड़ रुपए की लागत से 8 नेशनल हाईवे का निर्माण किया जायेगा। इससे बक्सर, जमुई, गया, वैशाली, शेखपुरा, बांका, कटिहार समेत कई जिलों के लोगों को फायदा होगा और इससे आवागवन सुगम हो जायेगा।
बिहार के बक्सर, जमुई, वैशाली, बांका समेत इन जिलों में 8 NH बनाने की मंजूरी?
कटिहार बाईपास (लंबाई- 5 किमी.) के निर्माण पर 233 करोड़ खर्च होंगे।
वैशाली जिले में जंदाहा बाईपास (लंबाई- 5 किमी.) बनाने पर 48 करोड़ खर्च होंगे।
कटोरिया, लखपुरा, बांका और पंजवारा में बाईपास के निर्माण पर 479 करोड़ खर्च होंगे।
शेखपुरा, जमुई, खैरा और सिकंदरा बाईपास के निर्माण पर 377 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
चौसा से बक्सर (एनएच-319ए) के बीच 21 किलोमीटर हाईवे निर्माण पर 1060 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
गया और बोध गया के बीच 6.75 किलोमीटर लंबे (एनएच-120) 4 लेन हाईवे निर्माण पर 63 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
वैशाली जिले में सरायगढ़-लालगंज-गणपतगंज (एनएच-327एडी) 11 किलोमीटर हाईवे निर्माण पर 92 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
जमुई जिले में चकाई से सरवन (एनएच-333सी) 16 किलोमीटर लंबी नेशनल हाईवे के निर्माण पर 120 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

0 comments:
Post a Comment