सावधान ! कानपुर में 9 दिन में 125 की हार्ट अटैक से मौत

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर में ठंड का कहर देखने को मिल रहा हैं। बीते 9 दिन के अंदर कानपुर में हार्ट अटैक से 125 लोगों की मौत हुई हैं। जिससे हड़कंप मच गया हैं।

खबर के अनुसार ठंड के कारण कानपुर में हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के केस बढ़ गए हैं। कानपुर में 9 दिन के अंदर हार्ट अटैक से 125 लोगों की जान गई हैं। जबकि 24 लोगों की ब्रेन अटैक से मौत हुई हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

बता दें की कानपुर में एक जनवरी से 9 जनवरी तक 125 की मौत हार्ट अटैक से हुई है। जिसमे 54 रोगियों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। डॉक्टरों की मानें तो ठंड में नसें सिकुड़ने की वजह से ब्लॉकेज की समस्या होती हैं। जिसके कारण हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती हैं। 

डॉक्टरों का कहना है कि ठंड तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में ब्लड प्रेशर के रोगी एहतियात बरतें। वहीं डायबिटीज, गुर्दा, लिवर आदि के मरीजों के लिए भी खतरा अधिक है। ऐसे में ठंड से सावधान रहें और हमेशा गर्म कपड़े पहन कर ही रहें।

0 comments:

Post a Comment