गोरखपुर : मकर संक्रांति को लेकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मकर संक्रांति पर रेलवे के द्वारा कई स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। यात्रीगण अपनी सुविधा के अनुसार इस ट्रेन से सफर कर सकते हैं। 

बता दें की गोरखपुर से बढ़नी और नौतनवा के बीच 13 जनवरी से 17 जनवरी तक इन ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा। इन ट्रेनें के अलावे रेलवे ने अन्य कई ट्रेनों के फेरे भी बढ़ा दिए हैं। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के जानकारी देते हुए बताया है की मकर संक्रांति पर्व पर यात्रियों के लिए 13 से 16 जनवरी तक मगहर और नकहा जंगल स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन का एक-एक मिनट का ठहराव भी कर दिया गया हैं। 

मकर संक्रांति को लेकर चलेगी स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 05025 : गोरखपुर-बढ़नी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 13 से 16 जनवरी तक रात 07.10 बजे प्रस्थान कर रात 11.15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 05026 : बढ़नी-गोरखपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 14 से 17 जनवरी तक सुबह 05.15 बजे प्रस्थान कर 09.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 05016 : नौतनवा-गोरखपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 13 से 16 जनवरी तक रात 08.00 बजे प्रस्थान कर रात 10.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 05015 : गोरखपुर-नौतनवा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन14 से 17 जनवरी तक भोर में 02.30 बजे प्रस्थान कर सुबह 05.15 बजे नौतनवां पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment