यूपी में ठंड से कांपे लोग, लखनऊ से लेकर कानपुर तक अलर्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में चल रही बर्फीली हवाओं से यहां के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आई हैं। जिसके कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा हैं। 

मौसम विभाग ने लखनऊ से लेकर झांसी, कानपुर, बरेली, अयोध्या, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया हैं। इन जिलों में अगले दो दिनों तक कनकनी और ठिठुरन बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी।

पिछले 24 घंटे के अंदर इन जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया हैं। बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, जबकि अयोध्या में सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैं। वहीं सीतापुर में भी न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को बर्फीली हवा मैदानी इलाकों में प्रदेश कर गई हैं। जिससे लोगों को सुबह-सुबह कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। हालांकि दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत भी मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment