जयपुर-अमृतसर के बीच शुरू होगी सीधी फ्लाइट, जानें किराया

न्यूज डेस्क: राजस्थान के जयपुर से पंजाब के अमृतसर के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन शुरू होने वाला हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 20 जनवरी से स्पाइसजेट की फ्लाइट इस रुट पर प्रतिदिन उड़ान भरेगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार स्पाइसजेट की फ्लाइट 20 जनवरी से जयपुर से अमृतसर और फिर अमृतसर से जयपुर के लिए उड़ान भरेगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई हैं। आप स्पाइसजेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। 

आपको बता दें की इस रूट पर फ्लाइट के संचालन से यात्रियों को काफी फायदा होगा। साथ ही साथ इन दोनों शहरों के टूरिज्म को भी काफी बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों का आवागवन सुगम और आसान हो जायेगा। स्पाइसजेट ने फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी कर दिया हैं। 

फ्लाइट का शेड्यूल। 

जयपुर से यह फ्लाइट सुबह में 10:55 बजे उड़ान और दोपहर 12:25 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 

अमृतसर से यह फ्लाइट शाम 7:05 बजे उड़ान भरेगी और शाम 8:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। 

फ्लाइट का किराया : 4750 रुपए

टिकट बुक करने के लिए फ्लाइट : https://www.spicejet.com/

0 comments:

Post a Comment