अब यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली की सुधरेगी बिजली व्यवस्था

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार की रिवैंप योजना के तहत यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाया जायेगा।

खबर के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में 513.22 करोड़ रुपये की लागत से बिजली व्यवस्था को बेहतर किया जायेगा। जर्जर तार बदले जायेंगे, साथ ही साथ कई इलाकों में नए ट्रांसफॉर्मर भी लगाया जायेगा। वहीं रेल की पटरी के ऊपर से जा रही बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा।

आपको बता दें की बिजली की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सहारनपुर में 271.91 करोड़ रुपये, मुजफ्फरनगर में 171.43 करोड़ और शामली में 68.88 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इन पैसों से इन इलाकों में बिजली की व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के इन तीनों जिलों में बिजली के ओवरलोड, जर्जर तार बड़ी समस्या बनी रहती हैं। जिसके कारण बिजली की आपूर्ति सही तरीकों से नहीं हो पाती हैं। साथ ही साथ ट्रिपिंग की समस्या भी हमेशा होती हैं। लेकिन अब इस समस्या को जल्द ही दूर कर लिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment