जयपुर से दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

न्यूज डेस्क: राजस्थान के जयपुर में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश के सबसे स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन जयपुर से दिल्ली के बीच किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार जयपुर से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर रेल मंत्रालय की ओर से सहमति मिल चुकी हैं मार्च से पहले ही इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा। इससे जयपुर से दिल्ली जानें में लोगों को मात्र 2 घंटे का समय लगेगा। 

आपको बता दें की जयपुर से दिल्ली तक 310 किमी का सफर 4.45 घंटे की बजाय अब वंदे भारत ट्रेन से दो घंटे में पूरा कर सकेंगे। इस ट्रेन के परिचालन होने से दिल्ली से जयपुर जानें वाले पर्यटकों को भी यात्रा करने में आसानी होगी। 

यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भारत की सबसे आधुनिक और सबसे तेज ट्रेन हैं। इसमें वाई-फाई, एलईडी स्क्रीन, रिवॉल्विंग चेयर समेत अन्य कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। इससे यात्रियों को यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं होती हैं।

0 comments:

Post a Comment