खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ने के लिए इन बसों का परिचालन शुरू किया जायेगा। इन बसों के परिचालन होने से लोगों का आवागवन सुगम और आसान हो जायेगा।
बता दें की शासन के आदेश के बाद परिवहन निगम के द्वारा तैयारी तेज कर दी गई हैं। खिचड़ी के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों से रोडवेज की एक-एक राजधानी एक्सप्रेस बसें चलाई जाएगी। जल्द ही टाइमटेबल जारी किया जायेगा।
हालांकि गोरखपुर डिपो ने लखनऊ राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा की समय सारिणी निर्धारित कर दिया हैं। राजधानी एक्सप्रेस बसें गोरखपुर से सुबह 05.30 बजे रवाना होगी और 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जबकि लखनऊ से शाम 04.00 बजे रवाना होकर रात 09.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

0 comments:
Post a Comment