खबर के अनुसार यूपी के लखनऊ, बरेली समेत कई जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश हुए हैं। वहीं आज भी प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं। इससे इन जिलों के तापमान में गिरावट आएगी और एकबार फिर से ठंड में वृद्धि होगी।
आईएमडी का कहना है कि तापमान में गिरावट के साथ उत्तर प्रदेश के इन जिलों में ठंड का कहर और बढ़ने के आसार हैं। 14 जनवरी के बाद यूपी में एकबार फिर से ठंड में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती हैं। वहीं कुछ जिलों में घने कोहरे भी दिखाई दे सकते हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर से बर्फवारी हुई हैं। जिसका असर उत्तर प्रदेश में भी जल्द देखने को मिलेगा। ठंडी हवाओं से यहां के तापमान में गिरावट आएगी और कनकनी के साथ साथ ठिठुरन में भी वृद्धि होगी।

0 comments:
Post a Comment