यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर समेत इन जिलों में बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर समेत कई जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं। इससे इन जिलों के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड की वृद्धि होगी। 

आपको बता दें की शुक्रवार को लखनऊ के आस-पास के इलाके में भी हल्की बूंदा-बांदी हुई थी। लेकिन आज यूपी के इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में आज से ठंड बढ़ने को लेकर भी अलर्ट किया गया हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फवारी के असर से उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाएं चलेगी। जिससे यहां के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को 14 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा।

0 comments:

Post a Comment