आपको बता दें की सचिन तेंदुलकर ने भारत की जमीन पर 20 शतक लगाए हैं। वहीं मंगलवार को विराट कोहली ने भारत की जमीन पर अपना 20वां शतक पूरा कर लिया हैं। कोहली अगले मैच में भी शतक लगाते हैं तो वो सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को विराट कोहली ने 87 गेंदों पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार 113 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट कैरियर में अपना 45वां शतक भी पूरा कर लिया। इस शतक के साथ ही विराट ने अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाये।
विराट ने शतक के साथ बनाये ये रिकॉर्ड?
वनडे कैरियर में 45 वनडे सेंचुरी लगाए।
भारत की जमीन पर 20 शतक लगाने की सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी की।
वेस्टइंडीज के साथ साथ श्रीलंका के खिलाफ भी विराट ने 9-9 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।
श्रीलंका के खिलाफ 9 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। इससे पहले सचिन तेंदुलकर का श्रीलंका के खिलाफ 8 शतक का रिकॉर्ड था।

0 comments:
Post a Comment