झारखण्ड के बोकारो और दुमका से जल्द शुरू होंगी उड़ानें

न्यूज डेस्क: झारखण्ड में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखण्ड के बोकारो और दुमका से उड़ानें जल्द शुरू की जाएगी। इसको लेकर लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही हैं। बहुत जल्द विमान सेवा की अनुमति मिल सकती हैं।

एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक इन दोनों एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने को लेकर लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जैसे की ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद लोग इस एयरपोर्ट से विमान सेवा का आनंद उठा सकेंगे। 

बता दें की इस एयरपोर्ट से उड़ान योजना के तहत पटना और कोलकाता के लिए विमान का संचालन किया जायेगा। इसके लिए तीन कंपनियां सेवाएं देंगी। बता दें की एलाइंस एयर, इंडिया वन और स्पाइस जेट को उड़ान के लिए स्लॉट दे दिया गया है। 

एयरपोर्ट को लाइसेंस मिलते ही उड़ान कंपनियों के द्वारा टाइम-टेबल जारी किया जायेगा। बोकारो एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट कोलकाता के लिए शुरू होगी। इसके बाद पटना के लिए विमान का संचालन किया जायेगा। यात्रियों की डिमांड पर दिल्ली और बेंगलुरु के लिए भी विमान शुरू होगी।

0 comments:

Post a Comment