मकर संक्रांति पर दान करें ये चीजें, दूर होंगे ग्रह-दोष

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो उसके बाद मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता हैं। इस दिन लोग स्नान करने के बाद दान पुण्य का काम करते हैं। ऐसी मान्यता हैं की मकर संक्रांति पर दान पुण्य करने से इंसान के ग्रह-दोष दूर होते हैं और इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं।

मकर संक्रांति पर दान करें ये चीजें, दूर होंगे ग्रह-दोष?

1 .मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करना बहुत शुभ माना जाता हैं। इससे शनिदोष दूर होते हैं और इंसान को धन लाभ होता हैं।

2 .मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान अवश्य करें। इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आएगी और ग्रह-दोष भी दूर होंगे।

3 .मकर संक्रांति के अवसर पर पूजा के बाद कंबल का दान करें। इससे आर्थिक धन लाभ होगा और जीवन में तरक्की मिलेगी। 

4 .मकर संक्रांति के दिन आप हरी मूंग और चावल से बनी हुई खिचड़ी का दान किसी गरीब और जरूरतमंद लोगों को करें। 

5 .मकर संक्रांति के दिन आप चावल का दान करें। दरअसल चावल चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है और इसके दान करने से चंद्रमा मजबूत होती हैं और जीवन में सुख और समृद्धि आती हैं।

0 comments:

Post a Comment