बिहार को मिलेगी एक नए एक्सप्रेस-वे की सौगात

Patna News : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार को नए साल पर नए एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलने वाली हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। साल 2023 से इस नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। 

खबर के अनुसार बिहार के रक्सौल से पश्चिम बंगाल के हल्दिया पोर्ट तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिये डीपीआर तैयार की जा रही है। इसको लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा स्वीकृति दे दी गई हैं। 

बता दें की ये ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुज़फ्फरपुर, सारण, पटना, बिहारशरीफ, शेखपुरा, जमुई और बाँका जिले से गुजरेगी। जबकि झारखण्ड के सरैयाहाट, नोनीहाट व दुमका से होकर पश्चिम बंगाल के पानागढ़ से हल्दिया पोर्ट चला जाएगी। 

इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण होने से नेपाल पोर्ट से पश्चिम बंगाल के हल्दिया पोर्ट की कनेक्टिविटी सीधी हो जाएगी। जिसका लाभ बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के व्यपारियों को सबसे ज्यादा होगा। इससे लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment