बिहार के पटना, नालंदा, बांका, मुंगेर समेत इन जिलों में बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, नालंदा, बांका, मुंगेर, भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं। इसकी जानकारी मौसम विभाग के द्वारा दी गई हैं।

खबर के अनुसार बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से नमी युक्त हवा चलने से बिहार के कई जिलों में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। वहीं कुछ जिलों में हल्की बूंदाबादी हो सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में वृद्धि होगी। 

बता दें की मौसम विभाग ने पटना, रोहतास, भभुआ, गया, मुंगेर, नालंदा, शेखपुरा, औरंगाबाद, अरवल, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया में हल्की बारिश की संभावना जताई हैं। वहीं पछुआ हवा चार से छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 26 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती हैं। वहीं 26 जनवरी के बाद मौसम में परिवर्तन होने से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और ठंड का प्रकोप भी धीरे-धीरे समाप्त होगा।

0 comments:

Post a Comment