गाजीपुर से बलिया तक बनेगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में विकास की गति को तेज करने के लिए गाजीपुर से बलिया तक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार गाजीपुर से बलिया तक बनने वाला ये एक्सप्रेस-वे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। खास कर बिजनेस व्यापार करने वाले लोगों को नई कनेक्टिविटी मिलेगी और लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा। 

आपको बता दें की इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ साथ बिहार के लोगों को भी सीधा फायदा होगा। इससे बिहार के लोगों की क्नेक्टिविटी ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के माध्यम से सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से हो जाएगी।

इस एक्सप्रेस का रूट?

यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे गाजीपुर बाईपास के पास जंगीपुर से शुरू होगी और करीमुद्दीनपुर, चितबड़ागांव, फेफना, माल्देपुर, हल्दी व बैरिया होते हुए चांददियर फिर मांझी घाट तक चलेगी। आपको बता दें की यह एक्सप्रेस-वे बलिया शहर के बाहर से गुजारेंगे, इसके लिए यहां बाईपास भी बनाया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment