पटना में सोमवार से खुलेंगे सभी स्कूल, जानें टाइमिंग

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना में सोमवार से सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल खुल जाएंगे। इसको लेकर पटना जिला प्रशासन के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार पटना में ठंड के कारण सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था। लेकिन ठंड में कमी आने के बाद पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने 16 जनवरी से सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किये हैं। 

आपको बता दें की प्राइमरी से लेकर 10वीं तक के सभी स्कूलों को सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक संचालित किया जायेगा। इस आदेश का पालन सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को अनिवार्य रूप से करना होगा। 

दरअसल पटना में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा 14 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद कर दिए गए थें। वहीं 15 जनवरी को रविवार के कारण स्कूल बंद हैं। अब 16 जनवरी यानी की सोमवार से स्कूल का संचालन शुरू हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment