डॉक्टरों की मानें तो जब किसी महिला के शरीर में खून की कमी होती हैं तो शरीर कई तरह के संकेत देते हैं। महिलाएं इस संकेत को नजर अंदाज ना करें और तुरंत किसी डॉक्टर की सलाह लें। साथ ही साथ अपने खान पान को बेहतर करें।
खून की कमी होने पर शरीर देता है ये 5 चेतावनी?
शरीर में खून की कमी होने पर बिना किसी काम के ही थकावट महसूस होती हैं।
खून की कमी होने पर सांस फूलना या सीने में दर्द जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं।
आयरन की कमी की वजह से इंसान को चक्कर आना, ठंडे हाथ और पैर हो जाते हैं।
शरीर में खून की कमी होने पर त्वचा का पीला पड़ने लगता हैं।
नाखूनों का टूटना और जीभ में सूजन जैसे संकेत शरीर में खून की कमी होने पर देखे जा सकते हैं।
इन चीजों का करें सेवन : शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आप अनार, चुकंदर, पालन, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि का सेवन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment