खबर के अनुसार जियो ने उत्तर प्रदेश के आगरा, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज में जियो की 5G सर्विस लॉन्च की हैं। जबकि आंध्र प्रदेश के तिरुपति, नेल्लोर और केरल के कोझीकोड, त्रिशूर और महाराष्ट्र के नागपुर, अहमदनगर में 5G सर्विस शुरू की हैं।
आपको बता दें की इन शहरों में जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत 5G इंटरनेट के लिए आमंत्रित किया जायेगा। जियो के उपभोक्ता बिना किसी अतरिक्त चार्ज के हाई स्पीड इंटरनेट का आनंद उठा सकेंगे। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त रिचार्ज के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डाटा का लाभ मिलेगा। बता दें की जियो देशभर के कई शहरों में अपने ग्राहकों को 5G सर्विस का लाभ दे रही हैं। अन्य शहरों में भी जियो 5G सर्विस को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं।

0 comments:
Post a Comment