खबर के अनुसार 14 जनवरी से बिहार-झारखण्ड के इन शहरों में जियो की 5G सर्विस शुरू की गई हैं। बता दें की बिहार की राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर के साथ झारखंड की राजधानी रांची और स्टील सिटी जमशेदपुर में Jio True 5G सेवा का लाभ मिलेगा।
शुरुआती समय में उपभोक्ता को Jio वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसके बाद उपभोक्ता इस सर्विस का लाभ उठा सकेंगे। जियो अपने 5G उपभोक्ताओं को 1Gbps तक की स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट देगा।
जियो की मानें तो देशभर के 100 से ज्यादा शहरों में जियो की 5G सर्विस शुरू की गई हैं। वहीं बिहार और झारखण्ड के चार शहरों में इसकी सेवा बहाल की गई हैं। बहुत जल्द देश के अन्य शहरों में भी जियो की 5G सर्विस को शुरू किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment