रूस जैसी 'महाशक्ति' के सामने नहीं झुका यूक्रेन

नई दिल्ली : दुनिया में जब भी सबसे बड़ी महाशक्ति की बात होती हैं तो अमेरिका के बाद रूस का नाम आता हैं। लेकिन महाशक्ति के रुतबे वाला रूस एक साल में भी यूक्रेन पर जीत दर्ज नहीं कर सका है। हालांकि यूक्रेन के कुछ इलाके पर रूस को सफलता अवश्य मिली हैं। 

24 फरवरी 2022 को जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था तो दुनियाभर के देशों में ये चर्चा हो रही थी की रूस एक सप्ताह के अंदर यूक्रेन पर जीत हासिल कर लेगा। क्यों की रूस के सामने यूक्रेन की सैन्य ताकत बहुत कम और  छोटी थी।

जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था तो उसने अपनी सेना को यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंचा दी थी ताकि यूक्रेन रूस की सैन्य ताकत के सामने घुटने टेक दें। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ और यूक्रेन ने रूसी सेना को 48 घंटों में कीव से पीछे हटाने में सफलता प्राप्त की।

जानकार बताते हैं की यूक्रेन की जनता में देश के प्रति प्रेम जागृत करने में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने इस युद्ध के दौरान पूरी यूक्रेनी जनता को एक कर दिया और रूस जैसी बड़ी महाशक्ति के सामने यूक्रेन खड़ा हो गया।

पिछले 12 महीनों से रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइलों की बौछार की हैं। लेकिन रूस अभी तक यूक्रेन पर जीत दर्ज नहीं कर पाया हैं और ना ही यूक्रेन को झुका पाया हैं। वहीं जेलेंस्‍की की प्रतिष्ठा देश और विदेश दोनों जगहों में बदल गई है और उनके व्यक्तिगत साहस की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही हैं।

0 comments:

Post a Comment