गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट समेत इन जिलों में भीषण गर्मी

न्यूज डेस्क: गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार अगले दो दिनों तक गुजरात के कई जिलों में तापमान 43 से 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान हैं। इसलिए अगर आप गुजरात में रहते हैं तो आप गर्मी से बचने की व्यवस्था कर रहें। साथ ही साथ बिना की वजह के धूप में ना निकले।

बता दें की अहमदाबाद शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हैं। जबकि गांधीनगर शहर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ हैं। वहीं सुरेंद्रनगर में भी अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया हैं।

गुजरात के राजकोट में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री, अमरेली , वल्लभविद्यानगर और डीसा में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ हैं। जबकि कच्छ के कंडला एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया हैं। वहीं वडोदरा शहर का अधिकम तापमान 40.6 रिकॉर्ड किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment