वापी, सूरत, वडोदरा होते हुए यूपी-बिहार के लिए नई ट्रेनें शुरू

गुजरात : गर्मी के छुट्टिओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गुजरात के वापी, सूरत, वडोदरा होते हुए यूपी-बिहार के लिए नई ट्रेनें शुरू की हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप फटाफट टिकट बुक करें।

खबर के अनुसार ट्रेन संख्या 09025, 24 अप्रैल से 3 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन गुजरात के वलसाड से खुलेगी और बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबस, फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर स्टेशन पर रुकते हुए दानापुर तक चलेगी।

बता दें की इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे लगाए गए हैं । इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग 23 अप्रैल से शुरू हो गई थी, साथ ही साथ इस ट्रेन का परिचालन 24 अप्रैल से किया जा रहा हैं। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

ऐसे बुक करें टिकट : यात्रीगण IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://www.irctc.co.in/nget/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। आप चाहें तो रेलवे के टिकट काउंटर पर जा कर भी ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment