गुजरात : सूरत के चार दर्शनीय पर्यटक स्थल

न्यूज डेस्क: गुजरात का सूरत शहर पूरी दुनिया में डायमंड सिटी के रूप में जाना जाता हैं। लेकिन इस शहर में कई आई दर्शनीय स्थल हैं जिसे घूमने देश-विदेश से लोग आते हैं। आज इसी विषय में जननें की कोशिश करेंगे सूरत के पांच दर्शनीय पर्यटक स्थल के बारे में जहां घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

सूरत के चार दर्शनीय पर्यटक स्थल?

1 .सूरत किला  : सूरत के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल में सूरत का किला सबसे प्रमुख्य हैं, जो तापी नदी के तट पर स्थित है। वर्तमान समय में इस किले को सरकारी कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहें तो इस किले में घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। 

2 .गोपी झील : अगर आप पिकनिक मनाने के लिए सूरत जा रहे हैं तो आपके लिए गोपी झील सबसे उत्तम स्थान हैं। इस झील में आप बोटिंग, बंपर राइडिंग और जिपलाइन जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं। यह स्थान अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित करता हैं।

3 .साइंस सेंटर: सूरत का साइंस सेंटर आधुनिक विज्ञान और आधुनिक सूरत को दर्शाता है। आप इस सेंटर में टेक्सटाइल, स्पेस वर्ल्ड और डायमंड सिटी आदि का संग्रह देख सकते हैं। 

4 .सरथाणा नेचर पार्क और चिड़ियाघर : सूरत शहर से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरथाणा नेचर पार्क और चिड़ियाघर बहुत सारे पशु-पक्षियों का निवास स्थान है। इस चिड़ियाघर में आप कई विलुप्त प्रजाति के पशु-पक्षी भी देख सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment