खबर के अनुसार नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ. भाविन सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया है कि चालू जनवरी माह में डायरिया-उल्टी के 129 और टाइफाइड के 143 मामले दर्ज किये गए हैं। जबकि शहर में हैजा के भी मरीज मिले हैं।
बता दें की अहमदाबाद के पूर्वी क्षेत्र के लांभा, वस्त्राल और वटवा इलाकों में हैजा के मामले सामने आए हैं। जो की सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। हैजा के मरीज मिलने के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम इन इलाकों में एक्टिव हैं।
जिन क्षेत्रों में जलजनित बीमारियाँ बढ़ी हैं, उन इलाकों के लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा रहा हैं। साथ ही साथ उन इलाकों से पानी का नमूना लेकर उसकी जांच की जा रही हैं। जबकि क्लोरीन की गोलियों का वितरण भी किया जा रहा है।

0 comments:
Post a Comment