लुधियाना : बेटियों को लखपति बनाएंगीं ये स्किम, करें निवेश

लुधियाना : अगर आप अपनी बेटियों के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश कर सकते हैं और आप अपनी बेटी को लखपति बना सकते हैं। क्यों की निवेश के 20 साल बाद यह फंड  66,58,288 रुपए की राशि देता हैं।

खबर के अनुसार पब्लिक प्रोविडेंट फंड ऐसी स्‍कीम है जिसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। अगर आपकी बेटी नाबालिग है तो आप उसके नाम से इस स्किम में निवेश कर सकते हैं और बेटी के लिए लाखों रुपये का फंड बना सकते हैं। 

बता दें की इस स्‍कीम में अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना निवेश किया जा सकता हैं। इसमें 7.1 फीसदी के हिसाब से ब्‍याज मिलता है और यह स्किम 15 साल बाद मैच्‍योर हो जाती है और 20 साल के बाद ये बड़ा धनराशि तैयार कर देता हैं।

दरअसल इस स्‍कीम में बेटी के नाम से 1.5 लाख रुपए सालाना निवेश करते हैं तो आपकी बेटी 15 साल बाद 40,68,209 रुपए की मालिक होगी। वहीं अगर आप 5 साल के लिए अपने अकाउंट को एक्‍सटेंड कर देते हैं तो 20 साल बाद आपकी बेटी 66,58,288 रुपए की मालिक होगी।

0 comments:

Post a Comment