खबर के अनुसार इस साल 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में 130 कैदी भी शामिल होंगे। इसमें कक्षा-10 के लिए 73 कैदी और कक्षा-12 के लिए 57 कैदी बोर्ड परीक्षा देंगे। 130 कैदियों की परीक्षा के लिए जेल के चार परीक्षा केंद्र भी तैयार किये गये हैं।
बता दें की कैदियों के लिए गुजरात के सूरत में अहमदाबाद इंटरमीडिएट जेल, वडोदरा इंटरमीडिएट जेल, राजकोट इंटरमीडिएट जेल और लाजपोर इंटरमीडिएट जेल में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है। इन केंद्रों पर कैदियों के लिए एग्जाम का आयोजन होगा।
दरअसल, 10वीं बोर्ड परीक्षा में अहमदाबाद में 27, वडोदरा में 13, राजकोट में 16 और सूरत में 17 कैदी शामिल होंगे। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अहमदाबाद से 28, वडोदरा से 9, राजकोट से 7 और सूरत से 13 कैदी बोर्ड परीक्षा देंगे।

0 comments:
Post a Comment