अहमदाबाद में 3 मार्च से पहला 7 दिवसीय बोनसाई शो

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में 3 मार्च से पहला 7 दिवसीय बोनसाई शो आयोजित किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार 3 मार्च से 10 मार्च तक चलने वाले इस बोनसाई शो में 12 हजार वर्ग मीटर में 10 साल से लेकर 300 साल पुराने बोनसाई पौधे रखे जाएंगे। इस शो में भारत में आयातित लगभग 1500 विभिन्न पौधों को प्रस्तुत किया जाएगा, इसे अलग-अलग राज्यों से लाया जायेगा। 

बता दें की इस शो का आयोजन शहर में पहली बार सिंधु भवन रोड पर ऑक्सीजन पार्क से सटे एक प्लॉट में होगा। आप 3 मार्च से 10 मार्च तक इस शो में 10 साल से लेकर 300 साल पुराने बोनसाई पौधे को देख सकते हैं। इस शो की प्रवेश फीस 50 रुपये प्रति व्यक्ति हैं। 

दरअसल बढ़ते पेड़ों को गमलों में उगाने और उन्हें छोटा रखकर अलग-अलग आकार देने की प्रक्रिया को बोनसाई कहा जाता है। यह पौधा दिखने में काफी आकर्षक लगता हैं। आयोजित होने वाले इस शो में 450 साल पुरानी ऑलिव बोन्साई भी दिखाई जाएगी।

0 comments:

Post a Comment