खबर के अनुसार अहमदाबाद नगर निगम ने शहर के सभी 7 जोन में आइकॉनिक सड़कें बनाने का फैसला किया है। इसके तहत शहर के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में राजपथ क्लब रोड को आइकॉनिक रोड बनाने की योजना बनाई गई है। जल्द ही इसका निर्माण किया जायेगा।
आपको बता दें की अहमदाबाद शहर के इस सड़क को खूबसूरत और आकर्षक बनाया जायेगा। राजपथ क्लब रोड पर सड़क के दोनों किनारे और फुटपाथ पर बेंच, बोलार्ड और सजावटी स्थल लगाए जाएंगे और रोड का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।
वहीं, इस सड़क पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी और इसे फोरलेन बनाया जायेगा। इससे लोगों का आवागवन सुगन होगा। साथ ही साथ सड़क से गुजरने वाले लोगों को भी अच्छा फील होगा। राजपथ क्लब रोड को सिंधुभान रोड जैसा लुक दिया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment