अहमदाबाद में सोमवार को 1164 प्रॉपर्टी सील

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को 1164 प्रॉपर्टी सील कर दी गई हैं। संपत्ति कर जमा नहीं करने पर निगम के द्वारा ये कार्रवाई की गई हैं। 

खबर के अनुसार अहमदाबाद नगर निगम ने संपत्ति कर जमा नहीं करने पर कलश -1, वटवा में पिंकी प्लाजा, इसानपुर में दीपिका पार्क, बिजल बिजनेस, शाह अमल टोलनाका के पास एमएस कॉर्नर आदि में 859 संपत्तियों को सील किया हैं।

वहीं, अहमदाबाद शहर के पूर्वी क्षेत्र में तेजेंद्र आर्केड गोमतीपुर, जीआईडीसी, ओधव, अर्चना एंड एस्टेट, रखियाल, राधाकृष्ण कॉम्प्लेक्स, वस्त्राल, गजानंद एस्टेट, कठवाड़ा, शकारिबा एस्टेट, रामोल और खोडियार कॉम्प्लेक्स में 305 इकाइयों को सील किया हैं। 

दरअसल अहमदाबाद नगर निगम के द्वारा शहर के सभी इलाकों में संपत्ति कर की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं और संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही हैं। साथ ही साथ प्रॉपर्टी को सील किया जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment