खबर के अनुसार बिहार में पहले राशन कार्ड के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थें। इससे समय के साथ साथ पैसा भी खर्च होता था। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब लोग घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
बता दें की बिहार में राशन कार्ड बनवाने के नाम पर कई बार बिचौलिए परेशान करते हैं। इससे लोगों को पैसे भी देने पड़ते हैं। लेकिन अब ऑनलाइन के द्वारा आप खुद से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के कुछ दिन बाद आपके घर पर राशन कार्ड बनकर आ जायेगा।
ऐसे करें आवेदन : आप राशन कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए दस्तावेज : जाति प्रमाण पत्र, आय़ प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, बैंक खाता और फोटो आदि।

0 comments:
Post a Comment