अहमदाबाद : मोदी सरकार देगी 15 हजार रुपये और ड्रोन

अहमदाबाद : केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए नमो ड्रोन दीदी योजना शुरू की है। इसके तहत महिलाओं को 15 हजार रुपये के साथ ड्रोन दिया जायेगा। 

खबर के अनुसार महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक सिखाने के लिए मोदी सरकार ने इस योजना को शुरू किया हैं। इसके लिए महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 15 हजार रुपये भी दिए जाएंगे। 

बता दें की इस स्किम के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ने के साथ-साथ उसकी टेक्निकल जानकारी भी दी जाएगी, ताकि वो कृषि के अलग-अलग कार्यों में ड्रोन का इस्तेमाल आसानी से कर सकेंगे। महिलाएं इसका लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

नमो ड्रोन दीदी योजना में स्वयं सहायता ग्रुप से जुड़ी हुईं 18 साल से ऊपर की सभी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं और इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं, ताकि सभी को इसकी जानकारी मिल सके।

0 comments:

Post a Comment