वडोदरा को मिला एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

न्यूज डेस्क: गुजरात के वडोदरा में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वडोदरा को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद से अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा। यह ट्रेन वडोदरा के रास्ते चलेगी। 

बता दें की अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत ट्रेन अहमदाबाद से खुलने के बाद सुबह 7 बजे वडोदरा पहुंचेगी। इस ट्रेन का वडोदरा में तीन मिनट का स्टॉपेज होगा। वहीं यह ट्रेन मुंबई से रात 8:16 बजे वडोदरा लौटेगी। आप ऑनलाइन टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं।

दरअसल पीएम मोदी आज गुजरात के अहमदाबाद से रेलवे के विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। जिसमें वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन भी किया जायेगा। यह अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इसका परिचालन  रविवार को नहीं होगा।

0 comments:

Post a Comment