राजकोट-लाल कुआं होली स्पेशल ट्रेन की हुई घोषणा

न्यूज डेस्क: होली के मौके पर अगर आप घर जाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने राजकोट-लाल कुआं होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा की हैं। इसके लिए रेलवे के द्वारा ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं।

राजकोट-लाल कुआं होली स्पेशल ट्रेन की हुई घोषणा?

ट्रेन नंबर 05045 : लाल कुआं-राजकोट होली स्पेशल ट्रेन 24 मार्च 2024 एवं 31 मार्च 2024 को लाल कुआं से दोपहर 01.10 बजे खुलेगी और विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को शाम 18.10 बजे राजकोट पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 05046 : राजकोट-लाल कुआं होली स्पेशल ट्रेन 25 मार्च 2024 एवं  01 अप्रैल 24 को (02 ट्रिप) राजकोट से प्रत्येक सोमवार रात 10.30 बजे रवाना होकर बुधवार को 04.05 बजे लाल कुआं पहुंचेगी। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली, बदायूं, सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावां सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदडी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाडा, धनेरा, भीलडी, पाटन, महेसाना, सुरेन्द्रनगर व वांकानेर स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।

0 comments:

Post a Comment