दुनिया की 10 सबसे खतरनाक पनडुब्बियां, 1 भारत के पास

नई दिल्ली: पनडुब्बी एक विशेष प्रकार की जलयान होती है जो समुद्र में गहराई तक जा सकती है। इसे आमतौर पर युद्ध या अनुसंधान के लिए उपयोग किया जाता है। इनमें कई तरह की तकनीकें और उपकरण होते हैं, जैसे सोनार, मिसाइलें, परमणु हथियार और अनुसंधान उपकरण आदि। 

दुनिया की 10 सबसे खतरनाक पनडुब्बियां, 1 भारत के पास:

1. ओहियो क्लास (अमेरिका)

संख्या: 14

मुख्य हथियार: ट्राइडेंट II D5 मिसाइलें जो पूरी धरती पर अटैक कर सकती हैं।

विशेषताएँ: न्यूक्लियर डिटरेंस में महत्वपूर्ण, 24 लॉन्च ट्यूब (20 ट्यूब न्यू स्टार्ट संधि के तहत) यह दुनिया की सबसे खतरनाक परमाणु पनडुब्बी हैं।

2. बोरई क्लास (रूस)

संख्या: 7

मुख्य हथियार: 16 बुलवा मिसाइल जो पूरी धरती को कवर कर सकती हैं।

विशेषताएँ: एंटी-टारपीडो डिफेंस सिस्टम और विभिन्न प्रकार के टारपीडो ट्यूब लगाई गई हैं। इसे एक शक्तिशाली पनडुब्बी माना जाता हैं।

3. वर्जीनिया क्लास (अमेरिका)

संख्या: 22

मुख्य हथियार: टॉमहॉक मिसाइलें

विशेषताएँ: उथले पानी में चलने की क्षमता, वर्टिकल लॉन्च ट्यूब के साथ यह दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली परमाणु पनडुब्बी हैं।

4. यासेन क्लास (रूस)

विशेषताएँ: 31 नॉट की गति, 10 टारपीडो ट्यूब, वर्टिकल लॉन्च साइलो से लैस हैं। यह रूस की एक शल्तिशाली परमाणु पनडुब्बी हैं।

5. लॉस एंजिल्स क्लास (अमेरिका)

विशेषताएँ: टॉमहॉक लैंड-अटैक क्रूज मिसाइल, पनडुब्बी रोधी युद्ध में दक्षता से लैस हैं। यह अमेरिकी नौसेना का शक्तिशाली पनडुब्बी हैं।

6. वैनगार्ड क्लास (ब्रिटेन)

संख्या: 4

मुख्य हथियार: 16 ट्राइडेंट II D5 बैलिस्टिक मिसाइलें

विशेषताएँ: उन्नत स्टील्थ तकनीक से लैस हैं, जिसके कारण इसे ट्रैक करना मुश्किल हैं। यह दुनिया का एक बेहतरीन परमाणु पनडुब्बी हैं।

7. ट्रायम्फेंट क्लास (फ्रांस)

संख्या: 4

मुख्य हथियार: इसमें 16 M45 या M51 मिसाइलें लगी हैं।

विशेषताएँ: यह एक्सोसेट SM39 एंटी-शिप मिसाइल से लैस हैं। फ़्रांस की ये पनडुब्बी परमाणु हमला करने के लिए डिजाइन किया गया हैं। 

8. सीवुल्फ क्लास (अमेरिका)

विशेषताएँ: यह एक तेज गति, स्टील्थ क्षमता, पनडुब्बी रोधी युद्ध के लिए डिज़ाइन किया गया एक शक्तिशाली पनडुब्बी हैं। इसका इस्तेमाल अमेरिकी नौसेना करती हैं।

9. जिन-क्लास (चीन)

संख्या: 6

मुख्य हथियार: 12 JL-2 मिसाइलें

विशेषताएँ: 20 नॉट से अधिक की रफ्तार से चलती हैं, इसे ट्रैक करना लगभग नामुमकिन माना जाता हैं। चीन बड़ी संख्या में इसका उत्पादन कर रहा हैं।

10. अरिहंत क्लास (भारत)

संख्या: सीमित

मुख्य हथियार: K-15 और K-4 मिसाइलें हैं जो परमाणु हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया हैं। 

विशेषताएँ: 24 नॉट की गति से चलती हैं। यह भारत की सबसे उन्नत परमाणु पनडुब्बी हैं जो भारतीय नौसेना को शक्तिशाली बनाती हैं।

0 comments:

Post a Comment