धरती पर प्रलय ला सकती हैं ये 5 परमाणु मिसाइलें

न्यूज डेस्क: दुनिया में कुछ देशों के पास ऐसी परमाणु मिसाइलें मौजूद हैं, जो धरती पर प्रलय ला सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस के पास पूरी धरती को कवर करने वाली मिसाइलें मौजूद हैं। जिसका युद्ध में इस्तेमाल बेहद विनाशकारी होगा।

धरती पर प्रलय ला सकती हैं ये 5 परमाणु मिसाइलें। 

1. अमेरिकी मिन्यूटमैन III (Minuteman III)

यह अमेरिका की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) हैं जो 13,000 किमी से अधिक की दूरी तय कर सकती है। यह 1,000 किलोटन तक के परमाणु वारहेड से लैस हो सकती है, जिससे यह बड़े पैमाने पर विनाश कर सकती है।

2. रूस का RS-28 "सार्मात" (Sarmat)

यह रूस की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल हैं जो पृथ्वी पर मौजूद सबसे शक्तिशाली ICBM में से एक मानी जाती है। इसकी क्षमता 16,000 किमी तक पहुंचने की है और यह अत्यधिक शक्तिशाली परमाणु वारहेड से लैस होती है।

3. चीन की DF-41 (Dong Feng-41)

यह चीन की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल हैं, जो 15,000 किमी तक पहुंच सकती है और यह 10 परमाणु वारहेड्स लेकर यात्रा कर सकती है। इसके माध्यम से पूरी दुनिया के किसी भी कोने को नष्ट किया जा सकता है।

4.अमेरिकी ट्राइडेंट II D5 (Trident II D5)

यह सबमरीन लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल हैं, जो परमाणु पनडुब्बियों से लॉन्च किया जाता है और यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली सबमरीन मिसाइलों में से एक मानी जाती है। इसकी रेंज लगभग 12,000 किमी है। यह अमेरिका और ब्रिटेन दोनों देश के पास हैं।

5. रूस का यार्स (Yars)

यह मोबाइल इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल हैं, जो परमाणु हथियारों से लैस हो सकती है और यह 12,000 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। यह मिसाइल रूस के रणनीतिक परमाणु बलों का अहम हिस्सा है।

6. उत्तर कोरिया Hwasong-15

यह उत्तर कोरिया कीअंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल हैं, जिसकी रेंज 13,000 किमी तक हो सकती है। यह उत्तर कोरिया द्वारा विकसित एक परमाणु मिसाइल है, जिसे अमेरिका तक पहुंचने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

7 .फ़्रांस  M51 (M51 SLBM)

यह सबमरीन-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) हैं, इनकी रेंज 8,000-10,000 किमी तक होती है। M51 मिसाइलों में परमाणु वारहेड्स होते हैं और यह फ्रांस के प्रमुख समुद्री परमाणु प्रतिरक्षा बल का हिस्सा हैं।

0 comments:

Post a Comment