यूपी में बिछेगा 781 पुलों का जाल, जानें अपने जिले का हाल?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विकास को गति देने और लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए 781 नए लघु सेतुओं (पुलों) के निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणा की है। 

खबर के अनुसार इन सेतुओं के निर्माण पर 1443 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके निर्माण से उत्तर प्रदेश में यातायात की व्यवस्था में सुधार होगा और दूरदराज के इलाकों को जोड़ने में भी मदद मिलेगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

बता दें की उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बनने वाला ये पुल न केवल लोगों की यात्रा को आसान बनाएंगे, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों के लिए विकास के नए अवसर भी लाएंगे। इस परियोजना से न सिर्फ राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

यूपी में बिछेगा 781 पुलों का जाल, जानें अपने जिले का हाल?

लखनऊ जॉन में 82 लघु सेतुओं का निर्माण किया जायेगा। 

अयोध्या जोन में 66, गोरखपुर जोन में 64 पुलों का निर्माण किया जायेगा।

प्रयागराज जोन में 59, आगरा जोन में 25, अलीगढ़ जोन में 34 पुलों का निर्माण होगा।

आजमगढ़ जोन में 32, बांदा जोन में 24, बरेली जोन में 47, बस्ती जोन में 33 पुलों का निर्माण होगा।

मुरादाबाद जोन में 36, सहारनपुर जोन में 26 व वाराणसी जोन में 45 लघु सेतुओं का निर्माण किया जाएगा।

गोंडा जोन में 57, झांसी जोन में 24, कानपुर जोन में 48, मेरठ जोन में 47, मीरजापुर जोन में 32 पुलों का निर्माण होगा।

0 comments:

Post a Comment