भारत ने किया 'हाइपरसोनिक मिसाइल' का टेस्ट

नई दिल्ली: भारत ने पहली बार लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया हैं। यह परीक्षण ओडिशा के तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया हैं। यह हाइपरसोनिक मिसाइल ध्वनि की गति से पांच गुना अधिक होती है, जिससे इसे काउंटर करना बेहद कठिन हो जाता है।

खबर के अनुसार भारत का यह परीक्षण उसे उन देशों के समूह में शामिल करता है जो इस अत्याधुनिक सैन्य तकनीक में सक्षम हैं। यह परीक्षण भारत की सैन्य क्षमता को और भी मजबूत करता है और देश की सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी छलांग है।

बता दें की यह मिसाइल 1500 किलोमीटर तक की दूरी तक सटीक रूप से हमला करने में सक्षम है और इसे भारतीय सशस्त्र बलों की सभी सेवाओं के लिए विभिन्न पेलोड ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। ये मिसाइलें ध्वनि की गति से पांच गुना (मैक 5) या उससे भी अधिक गति से चल सकती हैं। 

दरअसल इस मिसाइल का परीक्षण यह दर्शाता है कि भारत अब अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों में आत्मनिर्भर बन चुका है। इस सफलता से न सिर्फ भारतीय सैन्य तकनीकी क्षमता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि देश की सुरक्षा तैयारियों को भी मजबूती मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment