जानिए क्या है रूस का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब'?

न्यूज डेस्क: रूस का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' (Father of All Bombs) एक थर्मोबैरिक बम है, जिसे रूस ने साल 2007 में पहली बार सार्वजनिक किया था। इसका आधिकारिक नाम "आवांगर्ड एवीबीपीएम" (Avangard AVBPM) है, और इसे दुनिया का सबसे शक्तिशाली गैर-न्यूक्लियर बम कहा जाता है।

बता दें की इस बम को "फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स" इस कारण से कहा जाता है क्योंकि इसका विस्फोटक असर दुनिया में मौजूद किसी भी अन्य पारंपरिक (non-nuclear) बम से कहीं अधिक है। यह परमाणु बमों के प्रभाव से तुलना किया जाता है, लेकिन यह न्यूक्लियर नहीं होता, यानी इसमें परमाणु ऊर्जा का उपयोग नहीं किया जाता।

'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' की ताकत। 

वजन और आकार: रूस का यह बम लगभग 7,100 किलोग्राम (7.1 टन) वजन का होता है, और इसमें 44,000 किलोग्राम TNT के बराबर विस्फोटक शक्ति होती है। यह बम किसी भी शहर को बर्बाद करने की ताकत रखती हैं। इसे दुनिया में सबसे शक्तिशाली माना जाता हैं। 

विस्फोटक शक्ति: 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' का विस्फोटक असर पारंपरिक बमों से कहीं अधिक होता है। इसका विस्फोट परमाणु बम के करीब होता है, लेकिन यह परमाणु नहीं होता, जिससे इसका प्रभाव भी खतरनाक होता है। यह दुनिया का सबसे ताकतवर गैर-परमाणु बम हैं। 

0 comments:

Post a Comment