ABO प्रणाली
A ग्रुप: इसमें A एंटीजन रक्त कोशिकाओं पर और Anti-B एंटीबॉडी रक्त प्लाज्मा में होते हैं।
B ग्रुप: इसमें B एंटीजन रक्त कोशिकाओं पर और Anti-A एंटीबॉडी रक्त प्लाज्मा में होते हैं।
AB ग्रुप: इसमें A और B दोनों एंटीजन रक्त कोशिकाओं पर होते हैं, और कोई एंटीबॉडी नहीं होती।
O ग्रुप: इसमें A और B कोई भी एंटीजन नहीं होते, लेकिन इसमें दोनों Anti-A और Anti-B एंटीबॉडी होते हैं।
Rh प्रणाली
Rh प्रणाली में रक्त का वर्गीकरण Rh पॉजिटिव (+) और Rh नेगेटिव (-) के आधार पर होता है। Rh पॉजिटिव (Rh+) में Rh एंटीजन (जिसे D एंटीजन भी कहा जाता है) रक्त कोशिकाओं पर होता है। जबकि Rh नेगेटिव (Rh-) इसमें Rh एंटीजन नहीं होता।
कौन किस ब्लड ग्रुप को दे सकता है खून?
A- ब्लड ग्रुप वाले लोग A-, AB- वालों को खून दे सकते हैं।
A+ ब्लड ग्रुप वाले A+, AB+, A-, AB- को खून दे सकते हैं।
B- ब्लड ग्रुप वाले लोग B-, AB- वालों को खून दे सकते हैं।
AB- ब्लड ग्रुप वाले लोग सिर्फ AB- वालों को ही खून दे सकते हैं।
B+ ब्लड ग्रुप वाले लोग B+, AB+, B-, AB- वालों को खून दे सकते हैं।
AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोग AB+ वाले लोगों को ही अपना खून दे सकते हैं।
O- ब्लड ग्रुप वाले लोग O-, A-, B-, AB- ब्लड ग्रुप को खून दे सकते हैं।
O+ ब्लड ग्रुप वाले लोग O+, A+, B+, AB+, O-, A-, B-, AB- वालों को खून दे सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment