रेलवे में 1036 पदों पर निकली भर्ती, नोटिश जारी

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड पोस्ट (CEN 07/2024) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी क्र दिया गया हैं।

बता दें की इस भर्ती में टीचर, टेक्नीशियन, लॉ असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेटर और अन्य पद शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है ताकि वे भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न को सही से समझ सकें।

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन की शुरुआत: 7 जनवरी 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 6 फरवरी 2025

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन  लिखित परीक्षा के द्वारा होगा। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क ₹500, जबकि एससी/एसटी के लिए ₹250 ध्यान दें कि सामान्य/ओबीसी को ₹400 और एससी/एसटी को ₹250 रिफंड किए जाएंगे यदि वे परीक्षा में शामिल होते हैं।

पदों की विवरण:

पीजीटी शिक्षक: 187 पद 

टीजीटी शिक्षक: 338 पद

चीफ लॉ असिस्टेंट: 54 पद

जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी: 130 पद

लाइब्रेरियन: 10 पद

प्राइमरी रेलवे टीचर: 188 पद

असिस्टेंट टीचर (महिला जूनियर स्कूल): 2 पद

लैबोरेटरी असिस्टेंट (स्कूल): 7 पद 

लैब असिस्टेंट ग्रेड III (केमिस्ट और मेटालर्जिस्ट): 12 पद

आयु सीमा: 18 से 48 साल के बीच (पदों के अनुसार)

0 comments:

Post a Comment