यूपी के 5 जिलों में होगा पर्यटन विकास, पैसा जारी!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन विकास के लिए पांच जिलों को चुना है, जिनमें लखीमपुर खीरी, हरदोई, अमेठी, उन्नाव और फर्रूखाबाद शामिल हैं। 

बता दें की यूपी के इन जिलों के प्रमुख मंदिरों के पर्यटन विकास के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। इस पहल का उद्देश्य इन क्षेत्रों में धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करना और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करना है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ हो सके।

1 .लखीमपुर खीरी - पालननाथ मंदिर:

लखीमपुर खीरी जिले की तहसील मोहम्मदी में स्थित पालननाथ मंदिर का पर्यटन विकास किया जाएगा। इस मंदिर का स्थापना महाराज विराट द्वारा की गई थी। मंदिर के विकास के लिए 1.13 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जिसमें से 50 लाख रुपये की पहली किश्त शासन ने स्वीकृत कर दी है।

2 .हरदोई - कुशीनाथ मंदिर व सरोवर:

हरदोई जिले के बालामऊ में स्थित कुशीनाथ मंदिर और उसके सरोवर के पर्यटन विकास के लिए 67.80 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस कार्य के लिए 35 लाख रुपये की किश्त राज्य सरकार ने मंजूर की है। इस विकास से धार्मिक पर्यटन को एक नई दिशा मिल सकती है।

3 .अमेठी - शंकर बूढ़े बाबा मंदिर:

अमेठी के जामो ब्लाक में स्थित प्राचीन शंकर बूढ़े बाबा मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 86 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह मंदिर अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कारण श्रद्धालुओं के बीच प्रसिद्ध है।

4 .उन्नाव - फूलमती देवी मंदिर:

उन्नाव के मुरादाबाद ब्लाक में स्थित प्राचीन फूलमती देवी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 35 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इस मंदिर के विकास से इलाके में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

5 .फर्रूखाबाद - श्रंग्रीरामपुर और बाघम्बर महादेव मंदिर:

फर्रूखाबाद जिले में स्थित श्रंग्रीरामपुर मंदिर और बाघम्बर महादेव मंदिर के बीच सड़क निर्माण के लिए 7.18 लाख रुपये की किश्त स्वीकृत की गई है। यह सड़क निर्माण पर्यटकों के आने-जाने में सुविधा प्रदान करेगा और मंदिरों के पर्यटन विकास में मदद करेगा।

0 comments:

Post a Comment