सोमवार को करें 5 मंत्रों का जाप, होगी शिव कृपा!

धर्म डेस्क: सोमवार को शिव पूजा के दौरान मंत्र जाप करना लाभकारी होता हैं। इन मंत्रों के जाप से शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। यदि श्रद्धा और भक्ति के साथ इन मंत्रों का जाप किया जाए, तो शिव की कृपा से जीवन में सकारात्मक बदलाव होते हैं।

सोमवार को करें 5 मंत्रों का जाप, होगी शिव कृपा!

1 .ॐ नमः शिवाय: 

यह सबसे प्रसिद्ध और शक्तिशाली मंत्र है। इसका जाप करने से शिव के आशीर्वाद से मनुष्य के जीवन में हर प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं और भौतिक व मानसिक शांति प्राप्त होती है।

2 .ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय: 

यह मंत्र शिव के विशेष रूप और शक्ति की प्रतीक है। इसके जाप से शिव की अनंत शक्ति और कृपा प्राप्त होती है।

3 .ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

रुद्र शिव का एक रूप है। इस मंत्र का जाप करने से भक्त को रुद्र के रूप में भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है और वह किसी भी प्रकार के संकट से मुक्त हो जाता है।

4 .ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहितन्नो रुद्रः प्रचोदयात्: 

यह महा मंत्र है, जो शिव को प्रधान देवता मानते हुए उनकी उपासना करता है। इसे जाप करने से मनुष्य को मानसिक शांति और योग की दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त होता है।

5 .करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं वा श्रवणनयनजं वा मानसंवापराधं । विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो॥

यह मंत्र शिव से प्रार्थना है कि वे सभी प्रकार के पापों को क्षमा करें, चाहे वे शारीरिक कर्मों से हों या मानसिक दोषों से। इसका जाप करने से शिव की कृपा से जीवन में शुद्धता और सद्गति आती है।

0 comments:

Post a Comment