खबर के अनुसार ये राशि योजना के लिए आवंटित की गई थी, जिसे कथित तौर पर गबन किया गया। दोषी प्रधानाध्यापकों के वेतन से हर महीने 10 हजार रुपये काटे जाएंगे। इसको लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं।
जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि मध्याह्न भोजन योजना में कई अनियमितताएं पाई गई हैं। कई प्रधानाध्यापकों ने योजना की राशि का दुरुपयोग किया। विभाग ने इन प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर अब वसूली का आदेश दिया गया है।
इन निम्नलिखित प्रधानाध्यापकों से राशि वसूलने का आदेश।
मध्य विद्यालय बुझायत से 41,555 रुपये
उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरला से 1,99,202 रुपये
प्राथमिक विद्यालय नौआडीह से 27,704 रुपये
उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरवा से 46,561 रुपये
उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिरम्बा से 79,401 रुपये
उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू संगथू से 1,62,924 रुपये
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज से 13,192 रुपये
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरिया से 83,770 रुपये
उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशनपुर से 1,33,241 रुपये
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुगलडीह उर्दू से 61,850 रुपये
उत्क्रमित मध्य विद्यालय थारघटिया से 62,545 रुपये
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनाडीह से 19,143 रुपये

0 comments:
Post a Comment