बिहार में 1232 पदों पर बहाली, योग्यता 12वीं पास

पटना: बिहार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक्स-रे टेक्नीशियन के 1232 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है, जो प्रदेश के शिक्षा मंत्री मंगल पांडेय ने की है। यह भर्ती तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी और इसकी अधियाचना (नौकरी के लिए रिक्तियों के विवरण) आयोग को भेजी जा चुकी है। 

खबर के अनुसार सरकार के इस फैसले से उन उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा जो इस क्षेत्र में करियर बनाने की योजना बना रहे हैं। यह भर्ती नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

बता दें की बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रविवार को राज्य में एक्स-रे टेक्नीशियन के 1232 पदों पर भर्ती की घोषणा की। मंत्री पांडेय ने बताया कि यह नियुक्तियां बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन संवर्ग के मूल कोटि के पदों पर की जाएंगी, जो नियमित रूप से भरी जाएंगी। 

उन्होंने बताया की नए एक्स-रे टेक्नीशियनों की नियुक्ति से अस्पतालों में एक्स-रे सेवाओं का स्तर बेहतर होगा और इससे प्रदेश के मरीजों को इलाज में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में लगातार नियुक्तियों की प्रक्रिया को जारी रखने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार सृजन के प्रति संवेदनशील है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

0 comments:

Post a Comment