यूपी में अब 76 जिले, नए जनपद में ये गांव शामिल!

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में अब कुल 76 जिले हो गए हैं, क्योंकि योगी सरकार ने महाकुम्भ मेला क्षेत्र को नया जिला घोषित किया है। यह निर्णय महाकुम्भ 2025 के आयोजन से पहले लिया गया। इस फैसले के तहत, प्रयागराज जिले का संगम और आसपास के क्षेत्र को महाकुम्भ मेला जिला बना दिया गया है। इस नए जिले में परेड क्षेत्र के अलावा संगम के चारों तरफ स्थित तहसीलों के 67 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है।

बता दें की प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने रविवार को इसकी अधिसूचना जारी की, जिसमें इन गांवों का विवरण भी शामिल किया गया है। शासन ने 25 नवंबर को इस नए जिले को घोषित करने के लिए आदेश भेजे थे। इसके बाद प्रयागराज मंडल में अब महाकुम्भ मेला जिला भी शामिल हो गया है।

महाकुम्भ मेला जिले के अंतर्गत शामिल क्षेत्र।

सहसील सोरांव:

बेला कछार बारूदखाना, पड़िला, मनसैता

तहसील सदर:

कुरेशीपुर उपरहार, कुरेशीपुर कछार, कीडगंज उपरहार, कीडगंज कछार, बराही पट्टी कछार, बम्हन पट्टी कछार, मुस्तफाबा मुनकस्मा उपरहार, मुस्तफाबा मुनकस्मा कछार, अली पट्टी, बस्की उपरहार, बस्की कछार, अल्लापुर बस्की कछार, बघाड़ा जहूरुद्दीन, करनपुर, बघाड़ा बालन, चकशरखां कछार, सादियाबाद उपरहार, सादियाबाद कछार, चांदपुर सलोरी उपरहार, चांदपुर सलोरी कछार, गोविंदपुर उपरहार, पट्टी चिल्ला उपरहार, पट्टी चिल्ला कछार, आराजी बारूदखाना उपरहार, आराजी बारूदखाना कछार

तहसील फूलपुर:

बेला सैलाबी कछार, औरहा उपरहार, सिहोरी उपरहार, सिहोरी कछार, इब्राहिमपुर उपरहार, इब्राहिमपुर कछार, एखलासपुर, रसूलपुर उपरहार, रसूलपुर कछार, फतेहपुर, चक जमाल, सोनौटी, बदरा, चक फातमा, जमीन शेरडीह, पूरे सूरदार, झूंसी कोहना, हवेलिया, उस्तापुर महमूदाबाद उपरहार, उस्तापुर महमूदाबाद कछार, छतनाग कछार

तहसील करछना:

मदनुवा उपरहार, मदनुवा कछार, मवैया उपरहार, मवैया कछार, देवरख उपरहार, देवरख कछार, अरैल उपरहार, अरैल कछार, चक सैयद अरब दरवेश, चक अराजी खान आलम, माघोपुर उपरहार, माधोपुर कछार, जहांगीराबाद उपरहार, जहांगीराबाद कछार, महेवा पट्टी पूरब उपरहार, महेवा पट्टी पूरब कछार, महेवा पट्टी पश्चिम कछार, मीरखपुर कछार, संपूर्ण परेड क्षेत्र। 

0 comments:

Post a Comment